फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नदी में मिले शव का दाह संस्कार कराएगा नगर निगम, बनाई गई कमेटी

Mon, 17 May 2021 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगरीय क्षेत्रों में शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने के लिए बनी है कमेट, नदी में बहते मिले शव का होगा अंतिम संस्कार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम की कोशिश है कि गोरखपुर में राप्ती नदी में कहीं पर भी कोई शव प्रवाहित न कर सके। इसके लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बावजूद अगर किसी का शव नदी में मिलता है तो नगर निगम उसे निकलवाकर दाह संस्कार कराएगा। इस संबंध में कार्ययोजना के लिए सोमवार को नगर निगम की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें, नगरीय क्षेत्रों में शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने की के लिए शासन के आदेश पर मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा भी शामिल हैं। कमेटी में नगर आयुक्त को सचिव, उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति सदस्य को बनाया गया है।

पार्षद संजय श्रीवास्तव, रामभुआल कुशवाहा, मदन अग्रहरि, जितेंद्र सैनी, संजय यादव, बब्लू प्रसाद गुप्ता, आलोक सिंह विशेन, अजय राय, संजीव सिंह सोनू, जितेंद्र चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। मुख्य अभियंता और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि कोशिश है कि राप्ती नदी में कोई भी व्यक्ति शवों को प्रवाहित न करे। जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई शव का प्रवाहित कर देगा तो नगर निगम उसका दाह संस्कार कराएगा।   
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें