फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फेंकना दुकानदारों को पड़ा भारी, नगर निगम ने ठोंका भारी जुर्माना

Fri, 16 Oct 2020 02:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सड़क पर फेंका कूड़ा तो नगर निगम ने दुकानदारों पर ठोंका 6400 रुपये जुर्माना
  • रात के वक्त गोलघर में नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग और इंफोर्समेंट टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक ओर स्वच्छता अभियान चल रहा है, वहीं गोरखपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम सड़क पर कूड़ा कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। गुरुवार रात नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंफोर्समेंट टीम के साथ गोलघर इलाके में सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि इस दौरान गोलघर स्थित ड्रेस लैंड समेत कुल 15 दुकानदारों से 6400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने दुकानदारों से आग्रह किया कि नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी तीन बार गोलघर इलाके में आती है। ऐसे में सड़क पर कूड़ा फेंकने की बजाए नगर निगम की गाड़ियों में कूड़ा डालें।

इंफोर्समेंट टीम ने पकड़ा 75 किलो पॉलिथीन
नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी कर करीब 75 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद की। टीम ने बांसगांव के कारोबारी से 18 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। नगर निगम की प्रवर्तन टीम को जानकारी मिली थी कि पॉलिथीन से भरा एक ट्रक कहीं से आ रहा है। सूचना पर छापा मारा गया। हालांकि भनक लग जाने की वजह से ट्रक गोरखपुर नहीं आया, लेकिन टीम को मोटरसाइकिल पर लादकर ले जा रहे एक व्यापारी से 75 किलोग्राम पॉलिथीन मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा 18 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें