गोरखपुर। शहर में पिछले एक सप्ताह से चल रहा मुंबई क्रिकेट क्लब हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेटर वसीम जाफर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य से ही खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकता है और देश के लिए खेलने का लक्ष्य हासिल कर सकता है।
वहीं, विनायक सामंत ने खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेटर बनने के साथ-साथ एक जिम्मेदार इंसान बनने की सीख दी और परिवार व अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कैंप के डायरेक्टर ज्वाला सिंह ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
इस आयोजन में कोच धनंजय तोंडुलकर, निखिल बागल, अंकित पटेल, अभिषेक यादव और सुर्वे सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में डॉ. विनय सक्सेना, राकेश कुमार (प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड), विक्रमादित्य गौड़, सुजीत सिंह, आशीष सिंह और ऋषभ सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा। मैनेजमेंट टीम में कृष्णपाल सिंह, आनंदपाल सिंह और शैलेंद्र चौहान की अहम भूमिका रही।