रवि शंकर खरे ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए गोरखपुर के अलावा गोला बाजार, चौरी चौरा और इलाहाबाद के कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं। शूटिंग का सिलसिला दो महीने तक चलेगा। मुहूर्त के दौरान राज्य व्यापारी कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, अतुल कुमार पांडेय, सुमित कुमार, माधवी, गौरव शंकर खरे, दुर्गेश खरे आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा की घटना पर बन रही हिंदी फीचर फिल्म ‘1922 प्रतिकार चौरी चौरा’ फिल्म का मुहूर्त शनिवार को योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में समारोह पूर्वक मुहूर्त संपन्न हुआ। मुहूर्त का क्लैप राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने किया।
विज्ञापन
सरायु विजन के बैनर तले बन रही फिल्म की प्रस्तुति भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रवि शंकर खरे द्वारा की जा रही है। अभीक भानु द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्वतंत्रता की 75वें वर्ष और चौरीचौरा शताब्दी वर्ष को समर्पित किया गया है।
रवि शंकर खरे ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए गोरखपुर के अलावा गोला बाजार, चौरी चौरा और इलाहाबाद के कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं। शूटिंग का सिलसिला दो महीने तक चलेगा। मुहूर्त के दौरान राज्य व्यापारी कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, अतुल कुमार पांडेय, सुमित कुमार, माधवी, गौरव शंकर खरे, दुर्गेश खरे आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोर्ट के सीन से शुरू हुई शूटिंग
फिल्म की शुरुआत इलाहाबाद कोर्ट सीन से हुई, जिसमें जज की भूमिका में रांची के कलाकार अजय मलकानी और दूसरे जज की भूमिका में राहिल खान थे। क्रांतिकारी भीखू पासी की भूमिका में विजय कुमार श्रीवास्तव और अनिता सहगल की शूटिंग हुई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन निभा रहे हैं।