फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र: विदेश में फंसे गोरखपुर के 150 लोगों के लिए मांगी मदद

Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

हर संभव मदद का सांसद रवि किशन ने दिया भरोसा, कहा जल्द होगी घर वापसी
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रहने वाले 150 नागरिक कंबोडिया में फंसे हुए है। इन सभी ने शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन को पत्र भेजकर मदद मांगी है। सांसद ने पत्र का तत्काल संज्ञान लिचा और विदेश मंत्री एस. जय शंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग किया है कि जल्द से जल्द फंसे लोगों की घर वापसी कराई जाए। सांसद ने सभी को मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा मेरा परम कर्तव्य है। गोरखपुर के जो भी नागरिक कंबोडिया में फंसे हैं उनकी जल्द से जल्द घर वापसी होगी। उनकी वापसी के लिए मैं लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क में हूं। जब तक उन्हें गोरखपुर नहीं बुला लेता लगातार प्रयासरत रहूंगा। मुझे यकीन है कि विदेश मंत्री जल्द ही विदेश में फंसे इन भारतीयों घर वापस लाएंगे।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के कुशल नेतृत्व में विदेश मंत्रालय में किए जा रहे सराहनीय कार्यो ने भारत की विदेश नीति को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। हमारे देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को क्षमताओं और नेतृत्व में जबरदस्त विश्वास है। मुझे यकीन है कि विदेश मंत्री जल्द ही विदेश में फंसे इन भारतीयों को घर वापस लाएंगे। ऐसे में  इनकी घर वापसी उनके परिवार के सदस्यों के लिए सबसे बड़ी खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें