फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में बोले सांसद रवि किशन, शहर का विकास देश-दुनिया में नजीर

Mon, 14 Feb 2022 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। इससे पहले सांसद व उनकी पत्नी ने शहर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगा है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने लोगों से समर्थन मांगा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। रविवार को सांसद रवि किशन शुक्ला व उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इन क्षेत्रों से योगी आदित्यनाथ व विधायक विपिन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गोरखपुर का विकास देश, दुनिया में नजीर बना है। गोरखपुरवासियों का सौभाग्य है कि गोरक्षपीठाधीश्वर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है।

भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। देवरिया बाईपास रोड स्थित एक लॉन में आयोजित ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में सांसद ने उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि गोरखपुर में सड़कों का जाल बिछा है।
विज्ञापन


तरकुलानी रेगुलेटर व चिड़ियाघर की सौगात मिली है। वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। इससे पहले सांसद व उनकी पत्नी ने शहर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें