फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कैंसर अस्पताल: सांसद रवि किशन ने लोकसभा में की मांग, बोले- नेपाल, बिहार सहित कई जिलों को मिलेगी राहत

Wed, 01 Dec 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांसद रवि किशन ने बताया कि गोरखपुर और उसके आसपास के 20 जिलों में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बेहतर इलाज के अभाव में लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/Ravi Kishan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर में कैंसर अस्पताल बनाने की मांग की है। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि पूर्वांचल में कैसर रोगियों को बेहतर इलाज मिलनी चाहिए। ऐसे में यहां कैंसर अस्पताल का बनाया जाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


संसद में बात रखते हुए बताया कि गोरखपुर और उसके आसपास के 20 जिलों में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बेहतर इलाज के अभाव में लोगों की जान भी चली जाती है। नेपाल, बिहार सहित कई जिलों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां आते हैं।

इस लिहाज से जिले में आधुनिक तकनीकों से लैस कैंसर अस्पताल बन जाए तो रोगियों को उपचार में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें