फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस, बच्चों को मां लेकर हो गई थी गायब

Sat, 26 Mar 2022 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा से लापता बच्चों को पुलिस ने परिवार को सुपुर्द किया। कोर्ट में पति-पत्नी में विवाद चल रहा है, अब कोर्ट में पुलिस पेश करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के रसूलपुर झुगियां गांव से बृहस्पतिवार को लापता दो भाइयों को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। बच्चों को उसकी मां मायके लेकर चली गई थी और पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने परिवार वालों को बच्चों को सुपुर्द किया है। पति-पत्नी के बीच में कोर्ट में विवाद होने की वजह से पुलिस ने बच्चों की जानकारी कोर्ट में भी देगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर झुगियां गांव के राजकुमार के बेटा राजवीर (8) और रितेश (6) बृहस्पतिवार को लापता हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद घरवालों ने आधी रात केस दर्ज कराया था। पुलिस शुक्रवार को मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चों की मां संगीता देवी बिना किसी को बताए अपने मायके भगवानपुर लेकर चली गई थी। क्योंकि, पति-पत्नी के बीच छह माह पूर्व विवाद हुआ था तो पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी।

शनिवार को पुलिस का दबाव बढ़ने पर मां बच्चों को लेकर थाने पहुंची थी। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि बच्चे मां के साथ गए थे। दोनों आ गए है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें