फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ससुराल को छोड़ प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां, पति बोला- जाऊंगा कोर्ट

Mon, 20 Dec 2021 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 अब एक ही गांव में पति-पत्नी और उसका प्रेमी और बच्चे सब रहेंगे। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ सोमवार को आधिकारिक रूप से चली गई। दरअसल, कुछ दिन पूर्व महिला अपने गांव के ही प्रेमी के साथ चली गई थी। पति ने पत्नी के भागने का हरपुर बुदहट थाना में प्रार्थना पत्र दिया था, पुलिस उसकी पत्नी को ढूंढ रही थी कि सोमवार को दर्जनों की संख्या में गांव की महिलाओं ने दो बच्चों की मां और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और हरपुर बुदहट थाने ले आई।

विज्ञापन


वहीं सूचना पाकर महिला का पति भी पहुंच गया। थाने पर पंचायत के बाद प्रेमी के साथ महिला और उसके दो बच्चों को भेज दिया। हालांकि इससे नाराज पति ने कोर्ट में जाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला को पकड़ने वाली समूह चलाने वाली महिलाओं का आरोप था कि प्रेमी के साथ गई महिला हम लोगों का समूह का पैसा लेकर भागी है। थाने पर महिलाओ की भीड़ देखकर प्रभारी निरक्षक उदयशंकर कुशवाहा ने पति-पत्नी और प्रेमी को आमने सामने खड़ा किया, कारण जानने पर पता चला कि पति-पत्नी एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप था कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता पिटता है। वहीं पति भी उसके साथ नहीं रहना चाहता है। पत्नी ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ प्रेमी के घर रहेगी। वहीं प्रेमी भी महिला को रखने को तैयार हो गया। अब बात महिलाओं के समूह के पैसे की थी जो कुल 24 हजार हो रहे थे। महिला को अपनी पत्नी बनाने वाले प्रेमी ने वो पैसा अपने जिम्मे ले लिया और सभी लोगों मे सुलह हो गई।

पति का कहना है कि वह अपने बच्चों के लिये कोर्ट जाएगा। वही पत्नी ने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ रहेगी। अब एक ही गांव में पति-पत्नी और उसका प्रेमी और बच्चे सब रहेंगे। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें