फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: पांच बच्चों की मां का बैंक के गार्ड पर आया दिल, घर छोड़कर हुई फरार

Sat, 19 Jun 2021 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

पति जब मुंबई से खाते में रकम भेजता था तो महिला बैंक में उसे निकालने जाती थी। इस बीच उसका संबंध बैंक के गार्ड से हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी बैंक के गार्ड के साथ फरार हो गई। ऐसे में बिना पत्नी और बच्चों के पति मारा-मारा फिर रहा है।

विज्ञापन


मामला सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी एक बैंक का गार्ड है। पत्नी के फरार होने के बाद पति बच्चों को लेकर परेशान है।

जानकारी के अनुसार बैंक में तैनात गार्ड का महिला से प्रेम बैंक में आने-जाने के दौरान हो गया। दोनों के बीच करीब दो साल से संबंध है। महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है। वह घर पर बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


पति जब मुंबई से खाते में रकम भेजता था तो महिला बैंक में उसे निकालने जाती थी। इस बीच उसका संबंध बैंक के गार्ड से हो गया। पांच दिन पहले महिला प्रेमी गार्ड के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


पति ने पहले किसी को कुछ बताया नहीं, लेकिन धीरे-धीरे इस बात की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें