फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: इस बार 10वीं और 12वीं के अंकपत्र में माता का नाम भी रहेगा अंकित, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

Tue, 21 Jun 2022 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी हाईस्कूल में लड़कों के मुकाबले 5.10 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।  इंटरमीडिएट में बेटियों का रिजल्ट लड़कों से 10.33 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
UP Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। सत्र 2021-22 के अंकपत्र में विद्यार्थी के नाम के साथ ही उनके माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी लिखा होगा।

विज्ञापन


पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अंकपत्र और प्रमाणपत्र एक ही होगा। विद्यार्थियों को डिजिटल सिग्नेचर वाला अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिलेगा। यह लगातार दूसरा मौका है, जब अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में पिता के साथ मां का नाम अंकित रहेगा।

बता दें कि गोरखपुर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी हाईस्कूल में लड़कों के मुकाबले 5.10 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।  इंटरमीडिएट में बेटियों का रिजल्ट लड़कों से 10.33 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो 12 जुलाई तक करें आवेदन
 

विज्ञापन

परिषद ने शनिवार को दो घंटे के अंतराल पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी हुई, तो मेधावी उछल पड़े। मेरिट लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र की मेधा भी चमकी है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण व उप सचिव आरपी सिंह के मुताबिक, हाईस्कूल में जीपीएसआईसी चौरीचौरा के छात्र आकाश निषाद ने 93.83 फीसदी मार्क्स हासिल करके  जिला टॉप किया है। कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा मान्या सिंह लड़कियों में टॉपर बनी हैं। मान्यता को 93.50 फीसदी अंक मिले हैं। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र सूर्या चौरसिया को तीसरा स्थान मिला है। सूर्या ने 92.67 फीसदी अंक हासिल किया है।

इंटरमीडिएट के टॉप-3 में दो बेटियां शामिल हैं। कैंपियरगंज के श्रीमति पीपीडी आईसी मछलीगांव की छात्रा कृष्णप्रिया मिश्रा ने जिला टॉप किया है। कृष्णप्रिया को 89.80 फीसदी अंक मिले हैं। सांस्कृतायन इंटर कॉलेज, मलांव की छात्रा श्रेया ने 89.00 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र राहुल सिंह 88.80 फीसदी अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें