उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 11 माह की बच्ची को ही मौत के घाट उतार दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब पति ने उसके खिलाफ तहरीर दी। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार एसपी विजय ढुल ने बताया कि खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव में चार अगस्त को गांव के ही मंदिर के बगल खेत में एक 11 माह की बच्ची का शव मिला था। शव की शिनाख्त निध्या पुत्री रिंकू के रूप में उसकी मां पारो ने की थी। जो मौजूदा समय में अपने में मायके आई थी।