फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घने कोहरे के बीच हुई सुबह फिर सूरज ने दी राहत, आज भी छाए रह सकते हैं बादल

Sat, 22 Jan 2022 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार शनिवार से अगले दो दिनों तक गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहने की संभावना है। गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के बीच हुई लेकिन, 10 बजे के बाद हल्की धूप खिल गई। करीब एक सप्ताह के बाद आकाश साफ होने और शाम तक खिली धूप का लोगों ने खूब आनंद उठाया।

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत कम रही। लोग लाइट जला कर वाहन चलाते नजर आए। तकरीबन 10 बजे आकाश साफ होना शुरू हुआ और फिर सूरज चमकने लगा। इससे ठिठुरन से थोड़ी निजात मिली। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। पार्क भी गुलजार नजर आए।

सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम पारा

शुक्रवार को न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, आकाश साफ होने और सूरज निकलने की वजह से दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और अधिकतम पारा करीब 18 डिग्री पहुंच गया ।

आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार शनिवार से अगले दो दिनों तक गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहने की संभावना है। गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें