राहत की बात यह है कि दूसरी डोज वाले लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। विभाग के सामने अब पहली डोज न लगवाने वाले लोगों का संकट है। दोपहर होते ही बूथों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इसका असर यह है कि अब बूथों पर भीड़ कम हो रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए 199 बूथ बनाए थे। इन बूथों पर 14 हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगाया है।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि दूसरी डोज वाले लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। विभाग के सामने अब पहली डोज न लगवाने वाले लोगों का संकट है। दोपहर होते ही बूथों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं हो रही है। ऐसे में टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।