फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर में 171 बूथों पर लगा सात हजार से अधिक कोविड का टीका

Tue, 02 Nov 2021 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग भी अभी टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरुर लगवाएं। किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं हो रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इसका असर यह है कि अब बूथों पर भीड़ कम हो रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए 171बूथ बनाए थे।

विज्ञापन


इन बूथों पर सात हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगाया है। राहत की बात यह है कि दूसरी डोज वाले लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। विभाग के सामने अब पहली डोज न लगवाने वाले लोगों का सकंट है। इसकी वजह से विभाग परेशान हैं। दोपहर होते ही अब बूथों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग भी अभी टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरुर लगवाएं। किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं हो रही है। ऐसे में टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें