फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur news: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दबाव बनाने पर जानलेवा हमला

Mon, 17 Jul 2023 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशिभूषण राय का कहना है कि युवती ने आरोप लगाया है कि राजकुमार ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर वह इधर-उधर की बातें करने लगता है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी का दबाव बनाने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गर्भपात कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट, गर्भपात कराने व धमकाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी के परिवार वालों के भूमिका की जांच कर रही है। आरोप है कि युवक के परिजनों ने भी मारपीट की है और गर्भपात की कोशिश में सहयोग किया है। आरोपी की पहचान रामगढ़ताल इलाके के महेवा शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले राजकुमार उर्फ कुमार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: हैवान बना जीवन साथी: कमरे में बंद कर पति ने मुंह में साड़ी ठूसा, फिर की पिटाई
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशिभूषण राय का कहना है कि युवती ने आरोप लगाया है कि राजकुमार ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर वह इधर-उधर की बातें करने लगता है। इस बीच वह गर्भवती हो गई और आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि इसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी के घर पर फरियाद लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मारपीट कर गर्भपात की दवा खिलाने की कोशिश की। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर चोटिल कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें