फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: टीका लगवाने के बहाने बुलाकर घर में कराया दुष्कर्म, शिकायत के बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस

Wed, 27 Oct 2021 06:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

पीड़िता का आरोप है कि मामलें में कोतवाली पुलिस को 21 अक्तूबर को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन अभी तक पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव एक महिला से उसके ननद के प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। वही इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा मामलें की अभी तक सुधि नहीं ली गई है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया है कि आठ अक्तूबर को उसकी ननद आधार कार्ड व कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपने घर बुलाई थी। टीका लगवाने के बाद घर ले गई। उसके बाद ननद एक कमरे में बंद कर दी। उसी कमरे में पहले से ननद का प्रेमी भी छिपा था।

वही बंद कमरे में ननद के प्रेमी को देख शोर मचाने लगी, जिस पर ननद भी कमरे में चली आई। उसके बाद ननद का सहयोग लेते हुए उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। आरोपी किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से निकल गया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मामलें में कोतवाली पुलिस को 21 अक्तूबर को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन अभी तक पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल सका। सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने कुछ बताने से परहेज करते हुए कहा कि मामलें की मुझे जानकारी नहीं है। इस मामलें में कोतवाल ही बता सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराने बाद मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें