फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो इंजीनियरों के अहम में फंसा मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन, 350 मीटर अधूरा है सड़क का कार्य

Mon, 03 Jan 2022 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे जीएम आवास के सामने 350 मीटर अधूरा है सड़क का कार्य, ब्रेकर नहीं बनवाया तो अपनी जमीन बताकर रेलवे ने रोक दिया काम।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में दो विभागों के दो इंजीनियरों के अहम में टकराव की वजह से मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन बनकर भी अधूरा है। रेलवे जीएम आवास के सामने 350 मीटर निर्माण कार्य रेलवे के रोकने की वजह से पूरा नहीं हो पाया है। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द कार्य पूरा करा लिया जाएगा। वैसे इस सड़क को दो साल पहले ही बन जाना चाहिए था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन लगभग पूरा हो गया है। केवल रेलवे के जीएम आवास के पास 350 मीटर सड़क रेलवे के रोकने की वजह से नहीं बन पाई है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे के एक अभियंता ने एनएच के तत्कालीन अधिशासी अभियंता से कहा था कि जीएम आफिस के सामने ब्रेकर बना दें। इसके बाद सड़क का निर्माण कराएं। लेकिन नियम का हवाला देकर तत्कालीन एक्सइएन ने ब्रेकर बनवाने से मना कर दिया। इस पर रेलवे के अभियंता ने रेलवे की जमीन बताकर सड़क का काम ही रुकवा दिया।

दूसरी तरफ एनएच के अभियंता का कहना है कि जीएम आवास के सामने को छोड़कर पूरी सड़क बनकर तैयार है। मानीराम में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। उसके दोनों तरफ सौ-सौ मीटर पुल का अप्रोच बनाया जाना है। पुल और अप्रोच को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पूरी सड़क तैयार है। कहीं कोई कमी है तो उसे भी दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


एनएच अधिशासी अभियंता केशव लाल ने कहा कि जीएम आवास के पास रेलवे के अभियंता ने फोरलेन निर्माण का काम रोक दिया है। इस नाते 350 मीटर कार्य नहीं हो पाया है। रेलवे की जो आपत्ति है उसे दूर कर रहे हैं। जीएम आवास के पास ब्रेकर बनवाना था, उसे बनवाकर काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें