फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लालडिग्गी पार्क के पास 34 करोड़ से बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम ने डीपीआर तैयार की, जल्द शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम ने लालडिग्गी पार्क के पास बनने वाले अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। करीब 34.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना शहर के व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, डीपीआर को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे अनुमोदन के लिए जल्द ही शासन को भेजने की तैयारी है।
इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण लगभग चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रस्तावित है। विशेष रूप से बढ़ती पार्किंग समस्या को ध्यान में रखते हुए इस कॉम्प्लेक्स में पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें एक पूरी मंजिल पार्किंग के लिए होगी। अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग स्पेस बढ़ने से लालडिग्गी पार्क के आसपास लगने वाले वाहनों के दबाव में काफी कमी आएगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स में आधुनिक व्यापारिक जरूरतों को देखते हुए दुकानों, छोटे ऑफिस स्पेस, फूड कोर्ट और अन्य सुविधाओं को शामिल करने की योजना है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें