फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल : मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को हराया

विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 के
विज्ञापन
- रेलवे सुरक्षा बल की ओर से 32वीं अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बुधवार को 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे और मध्य रेलवे के बीच खेला गया, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को 44-27 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में दक्षिण रेलवे और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के बीच खेल हुआ। इसमें दक्षिण रेलवे ने 40-16 अंकों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला पश्चिम रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल के बीच हुआ, जिसमें पश्चिम रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल को 40-26 अंकों से हराया। दिन का अंतिम मैच उत्तर रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच हुआ, जिसमें उत्तर रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को 45-20 अंकों के अंतर से हराकर आगे बढ़ा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे तारिक अहमद, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें