फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: शहर के 14 केंद्रों पर आज 7554 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 08:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की राज्य स्तरीय परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों के 40 परीक्षा केंद्रों पर होगी। तीन पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 18,484 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 7554 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि पारदर्शी ढंग से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आब्जर्वर और सचल दस्ते से जुड़े अधिकारी दूसरे जिलों में निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं।

हर जिले में तीन-तीन आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जहां चार या उससे अधिक केंद्र हैं, वहां सचल दस्ते में दो-दो शिक्षकों को भेजा गया है। जहां इससे कम केंद्र हैं, वहां एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय से डेढ़ घंटे पहले आने को कहा गया है। ताकि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया जा सके।

वेबसाइट से डाउनलोड करें आवागमन की अनुमति
शनिवार को शासन की ओर से संपूर्ण लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शासन की ओर से जारी निर्देश उपलब्ध करा दिया है, अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर लें। उसे दिखाने पर केंद्र तक पहुंचने से रोका नहीं जाएगा। इसकी जानकारी सभी जिलों के पुलिस-प्रशासन को दे दी गई है।

जरूरी निर्देश
  • परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को चप्पल पहन कर ही परीक्षा के लिए आना होगा। जूता वर्जित है।
  • अभ्यर्थियों के लिए मास्क की अनिवार्यता होगी।
  • सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण वाले अभ्यर्थियों को अलग बैठकर देनी होगी परीक्षा।
  • कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें