फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: दीक्षांत समारोह में बोले मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमव्रत, शिक्षा में अतीत के गौरव को वापस लाना होगा

Thu, 16 Dec 2021 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह में आईआईटी धनबाद व मंडी के प्रशासकीय परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रेमव्रत ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) एक महान नीति दस्तावेज है, जिसका उद्देश्य हमारी शिक्षा को समग्र बनाना है।
विज्ञापन
आईआईटी धनबाद व मंडी के प्रशासकीय परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रेमव्रत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राचीन भारत में नालंदा जैसे कई विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों ने दुनिया भर में हमें सम्मानित किया था। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से विद्वान ज्ञान की खोज में भारत आए थे। उस अतीत के गौरव को वापस लाने की आवश्यकता है, ताकि हमारे छात्रों को जनसांख्यिकीय लाभांश प्राप्त करने के लिए विश्व स्तर पर रोजगार के योग्य बनाया जा सके। इससे हमारे उत्पादों और सेवाओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन


ये बातें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि व धनबाद व मंडी आईआईटी के प्रशासकीय परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रेमव्रत ने कहीं। प्रो. प्रेमव्रत ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) एक महान नीति दस्तावेज है, जिसका उद्देश्य हमारी शिक्षा को समग्र बनाना है। समाज की समस्याओं को हल करने के लिए ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।

दीक्षांत समारोह किसी संस्थान की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है, लेकिन यह आत्म निरीक्षण का भी एक अवसर है। हमारे संस्थागत लक्ष्यों और उद्देश्यों को इसके अस्तित्व के वर्षों में किस हद तक पूरा किया जा रहा है। आपने अच्छा कार्य किया है, लेकिन सुधार की यात्रा कभी न खत्म होने वाली यात्रा है।
विज्ञापन


सभी क्षेत्रों में आगे सुधार के लिए अपने अकादमिक प्रदर्शन में संबंधित क्षेत्रों की पहचान करना, बुनियादी ढांचे, प्रणालियों और नीतियों को पिछले प्रदर्शन से लगातार बेहतर बनाना प्रयासों का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। चूंकि इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को किसी भी समस्या के समाधान की संरचना के लिए बेहतर प्रशिक्षित किया जाता है, इसलिए समस्या समाधान के लिए संकुचित और अदूरदर्शी दृष्टिकोण से बचना चाहिए।

समस्या को एक एकीकृत तंत्र के रूप में देखना चाहिए जो इसके तकनीकी, आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण, मानव, कानूनी और सरकारी परिप्रेक्ष्य के साथ समग्र स्थायी समाधान खोजने के लिए सक्षम हो। तकनीकी परिवर्तन इतनी तेजी से हो रहे हैं कि हम सभी को कई नए विचारों और अवधारणाओं को सीखने, छोड़ने और फिर से सीखने की जरूरत है जो शायद आपके पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं थे। इसलिए आजीवन सीखने की धारणा आपका ध्येय होना चाहिए।
विज्ञापन

अच्छे शिक्षक बनाने पर दिया जोर

प्रो. प्रेमव्रत ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया है। शैक्षिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे महान दिमाग का पोषण करें ताकि हम समाज की वास्तविक समस्याओं को दूर करने के लिए उच्च गुणवत्ता से परिपूर्ण मानव संसाधन तैयार कर सकें। उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता प्रदान करने के लिए लोगों की गुणवत्ता भी आवश्यक है। गुणवत्ता के पोषण की प्रक्रिया में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। एक ईमानदार प्रतिभाशाली और प्रतिबद्ध शिक्षक ही प्रत्येक छात्र को उसकी वास्तविक क्षमता का एहसास करने के लिए सूचित, प्रेरित और रूपांतरित कर सकता है। इसलिए प्रत्येक संस्थान का यह उद्देश्य होना चाहिए कि शिक्षण पेशे के लिए सर्वोत्तम विद्वान जन को आकर्षित करने, बनाए रखने और प्रेरित करने के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके।
 

एमएमएमयूटी से पुराने लगाव को दुहराया

प्रो. प्रेमव्रत ने कहा कि उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्व विद्यालय के कुलपति के रूप में वे पहले भी एमएमएमयूटी में आ चुके हैं। अब यह संस्थान उस सूची में है जो एआईसीटीई ने मुझे अकादमिक उत्कृष्टता की सलाह देने के लिए दिया है। उस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एमएमएमयूटी के साथ निरंतर संपर्क में रहने की आशा करता हूं। इस प्रतिष्ठित संस्थान को उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों का एक सम्मानजनक सदस्य बनाने में उनके समर्थन और निरंतर प्रयासों के लिए कुलपति और उनकी अकादमिक नेतृत्व टीम, साथ ही साथ संकाय और कर्मचारियों को बधाई देता हूं।
 

भविष्य के अनुरूप बनाएं पाठ्यक्रम

प्रो. प्रेमव्रत ने कहा कि एक तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में एमएमएमयूटी को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आभासी वास्तविकता जैसी उभरती हुई उच्च तकनीकों को शामिल करने के लिए अपने पाठ्यक्रम को अद्यतन करना होगा। ब्लॉक चेन, क्लाउड कंप्यूटिंग, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, 5जी टेलीकॉम, डिजिटल, मशीन लर्निंग, डिजाइन संचालन और रखरखाव में बिग डेटा एनालिटिक्स इत्यादि का समाधान करना होगा। हम इस उभरते हुए उच्च प्रौद्योगिकी प्रतिमान की तैयारी करते हैं, तो हमें अपनी अर्थव्यवस्था में अमीर और गरीब, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटने का भी लक्ष्य रखना चाहिए। स्थानीय लोगों की क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, जो अंतत: स्थानीय रूप से प्रासंगिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल इस दिशा में प्रशंसनीय पहल है। इस प्रयास में उभरती प्रौद्योगिकियों के समावेश से एक बड़ा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें