नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को मोटरसाइकिल से छह किलोमीटर की यात्रा कर नालों और जलाशयों की जांच की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के संरक्षण में नाले और जलाशयों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वह विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे। साथ ही कब्जा हटवाकर सीसी नाला बनवाने की मांग करेंगे।
मंगलवार को नगर विधायक तुर्रा नाला, कुसुम्ही जंगल, जंगल हकीम नंबर दो, मोहनापुर, पादरीबाजार, जंगल मातादीन, जंगल हकीम नंबर एक, सरस्वतीपुरम, रामलीला मैदान, श्यामेंद्रनगर, काशीपुरम, तुलसीपुरम, अकलोहवा, जंगल तुलसीराम पूर्वी तथा पश्चिमी, सर्वोदयनगर, खजुरहिया, ताड़ीखाना होते हुए रामगढ़ ताल तक तकरीबन 6 किमी लंबे प्राकृतिक नाले की मोटरसाइकिल से से निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जलभराव की शिकायत मिलती रहती है। इसकी वजह यह है कि भू-माफि या तथा संस्थाएं बेखौफ होकर नाले को पाटते चले जा रहे हैं। नाले की जमीन पर प्लाटिंग की बाउंड्री बना दी गई है। इसको लेकर नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि 13 फ रवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वह इस मामले को उठाएंगे।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अभिमन्यु मौर्या, शत्रुध्न मिश्र, किशन सिंह, चंद्रशेखर यादव, अनिल मौर्य, अमित सिंह, चंद्रशेखर, देवेश, विवेक वर्मा, मणिकांत, सोनू, मुन्ना, डीएन शुक्ला, विशाल, चंदन अशोक मंडल आदि मौजूद रहे।