गोरखपुर में बड़हलगंज इलाके के एक गांव से रविवार दोपहर तीन बजे से लापता 10 वर्षीय बालिका चार घंटे बाद पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में तड़पती मिली। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म की वजह से बच्ची की मौत हुई है।
घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही बच्ची को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर का बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके के गांव की 10 वर्षीय बालिका रविवार को दिन के तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह लापता हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इसे भी पढ़ें: नगर निगम कर्मी ने की तलाकशुदा पत्नी की हत्या, बचाव में आईं दो बेटियां गंभीर