फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर पर धावा बोलकर धारदार हथियार से किया हमला, तीन घायल

Sat, 22 Aug 2020 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने फिर से की वारदात
  • हरपुर बुदहट इलाके का मामला, सभी आरोपित घर छोड़कर फरार
विज्ञापन
मारपीट में कई लोग जख्मी हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के कविसा गांव में पुरानी रंजिश में घर पर धावा बोलकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तलवार, कुदाल से हमला किया गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला के कपड़े फाड़े गए व मारपीट की गई। खबर है कि आरोपी इसके पहले किए गए विवाद में जेल में बंद था और जमानत पर छूटने के बाद फिर से वारदात कर फरार हो गया है। उधर, पुलिस ने आरोपीयों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, कविसा गांव के सुल्तान और इनामुल के बीच पुरानी रंजिश है। कई बार दोनों परिवार के बीच विवाद हो चुका है। कुछ महीने पहले हुए विवाद में पुलिस ने इनामुल पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर उसने मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आरोप है कि इनामुल अपने साथियों के साथ सुल्तान के घर पर धावा बोल दिया और मारपीट कर सुल्तान को लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी सन्नो और भाई अबरार पर भी हमला किया जिससे वह दोनों भी जख्मी हो गई। सन्नो के कपड़े तक फट गए। शोर सुनकर आए कुछ गांव वालों ने बीच बचाव किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हमला करने आए लोगों ने घर के बाहर मौजूद गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ईंट-पत्थर चलाकर घर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।  पीड़ित सुल्तान ने कहा कि यह लोग हमारे परिवार की हत्या करने की नीयत से आए थे। गांव वालों के हस्तक्षेप से सभी की जान बच सकी।

थानेदार जटाशंकर का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें आरोपी घर में घुसकर मारपीट करते साफ देखे जा सकते हैं। आरोपियों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जिस परिवार के साथ मारपीट में जेल की सजा काटे, जमानत से छूटने के बाद से फिर उसी पर दोबारा हमला किए हैं। ईंट, पत्थर चलाकर मारपीट, तोड़फोड़ करने का दृश्य भी कैमरे में कैद में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें