आरोप है कि इनामुल अपने साथियों के साथ सुल्तान के घर पर धावा बोल दिया और मारपीट कर सुल्तान को लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी सन्नो और भाई अबरार पर भी हमला किया जिससे वह दोनों भी जख्मी हो गई। सन्नो के कपड़े तक फट गए। शोर सुनकर आए कुछ गांव वालों ने बीच बचाव किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
हमला करने आए लोगों ने घर के बाहर मौजूद गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ईंट-पत्थर चलाकर घर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित सुल्तान ने कहा कि यह लोग हमारे परिवार की हत्या करने की नीयत से आए थे। गांव वालों के हस्तक्षेप से सभी की जान बच सकी।
थानेदार जटाशंकर का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें आरोपी घर में घुसकर मारपीट करते साफ देखे जा सकते हैं। आरोपियों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जिस परिवार के साथ मारपीट में जेल की सजा काटे, जमानत से छूटने के बाद से फिर उसी पर दोबारा हमला किए हैं। ईंट, पत्थर चलाकर मारपीट, तोड़फोड़ करने का दृश्य भी कैमरे में कैद में है।