फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बदमाशों ने महिला सिपाही से की बदसलूकी, बीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मी को किया चोटिल

Mon, 11 Jul 2022 12:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर बदमाशों ने महिला सिपाही से बदसलूकी की। इतना ही नहीं बीच बचाव कर रहे पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर रविवार रात करीब 8 बजे महिला सिपाही से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने गए पुरुष सिपाही से मारपीट कर बदमाशों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के संगम चौराहे के पास आर्यश पांडेय का प्रभावती मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि दो युवक मेडिकल स्टोर के सामने आपस में विवाद कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने स्टोर के सामने की दीवार को धक्का मार दिया। दीवार गिरने के बाद मेडिकल स्टोर के संचालक बाहर निकल कर देखने लगे, तो दोनो युवकों ने संचालक को गाली दी। संचालक ने घटना के बारे में अपने चाचा को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दोनों युवक पीआरवी के सिपाही से भिड़ गए। महिला सिपाही से बदसलूकी करने लगे। बीचबचाव करने गए सिपाही से मारपीट की। बताया जा रहा है कि सिपाही के मुंह से खून बहने लगा। 

इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा का कहना है कि दो लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।  एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि, फरार हुए दूसरे युवक की तलाश जारी है। महिला सिपाही ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें