पीपीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिव मंदिर में 17 वर्षीय किशोरी और 19 वर्षीय युवक शादी की तैयारी में थे। किशोरी की मां की सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शादी रुकवाई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पूछताछ के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।