फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दरिंदगी: छत पर सोई बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, छोटी बहन के सामने दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

Tue, 21 Sep 2021 04:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दुष्कर्म की घटना गुलरिहा में 12 सितंबर को हुई थी। घर में घुसकर दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। चेन्नई से घर लौटे पिता ने तहरीर दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
गोरखपुर: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में छत पर छोटी बहन के साथ सोई 11 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटी के मुंह को दुपट्टे से बांधकर हत्या करने की धमकी दी गई, ताकि वह चुप रहे। सोमवार को पीड़ित बच्ची के पिता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दीनदयाल व गोविंद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
घटना 12 सितंबर की रात गुलरिहा इलाके के एक गांव में हुई। पिता ने तहरीर में लिखा है कि वह चेन्नई में पेंट पॉलिश का काम करता है। पत्नी की आठ साल पहले सांप के डंसने से मौत हो चुकी है। घर में दो बेटियों (दस साल व ग्यारह साल) के अलावा बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। 12 सितंबर की रात मां-बाप घर के बाहर सोए थे। बेटियां घर की दूसरी मंजिल पर थीं। सीढ़ी के रास्ते दो युवक वहां पहुंचे।

इस दौरान छोटी बेटी की नींद खुल गई तो एक युवक ने दुपट्टे से उसका मुंह दबा दिया। उसने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे युवक ने बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई। अगले दिन 13 सितंबर को होश में आने पर उसने पिता को फोन से घटना की जानकारी दी। पिता किसी तरह ट्रेन पकड़कर 19 सितंबर की रात अपने गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों बेटियों ने रो-रोकर आपबीती बताई।
विज्ञापन


सोमवार को पिता दोनों बेटियों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें