फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन और सहेली के साथ सामान खरीदने जा रही थी छात्रा, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Sun, 07 Jun 2020 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर)।

सार

  • छात्रा की बहन व सहेली घायल, छात्राओं को ठोकर मारने के बाद कार बंधे से नीचे गिरी
  • कार में चार युवक थे सवार, दो को पुलिस ने हिरासत में लिया, दो भाग निकले
विज्ञापन
छात्राओं को ठोकर मारने के बाद कार बंधे से नीचे गिरी (इनसेट में मृत गुड़िया की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के डांगीपार में सामान खरीदने जा रही छात्रा गुड़िया (16) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बड़ी बहन व सहेली के साथ जा रही थी। इस दौरान एक कार ने तीनों को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर बंधे से नीचे चली गई। कार में चार युवक सवार थे। वे बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है। दो युवक भाग निकले। मृत गुड़िया दसवीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लहसड़ी निवासी गुड़िया  (16) अपनी बड़ी बहन अनामिका (19) व सहेली डुहिया निवासी मुस्कान (15) के साथ शनिवार की शाम डांगीपार कस्बे में सामान लेने जा रही थी। इस दौरान डांगीपार ढाले के पास एक कार ने तीनों को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर बंधे से नीचे चली गई। हादसे में तीनों छात्राएं घायल हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर आए परिजनों ने तीनों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुड़िया की मौत हो गई। मुस्कान व अनामिका की स्थिति गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार सवार दो युकों को हिरासत में लिया है। मृत गुड़िया के पिता रामसमुझ लहसड़ी में गाड़ियों की धुलाई का सेंटर चलाते हैं।

गुड़िया तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन अनामिका व छोटी बहन मानसी है। वहीं मुस्कान के पिता रामानंद किसान हैं। मुस्कान भी तीन बहनों में छोटी है।  इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। दो कार सवार युवकों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें