फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट के गड्ढे में किशोर का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jun 2020 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिपराईच थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मंगलमय मैरेज हाल के सामने एक खाली प्लाट के गड्ढे में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलन से इलाके मे सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोर के दाएं आंख व बाएं पैर में चोट का निशान मिला है। शरीर पर सिर्फ भूरा कलर का फुल लोवर पहना था। शुक्रवार की सुबह राहगीरों के सूचना पर शाहपुर के पादरी बाजार चौकी प्रभारी सुनील गुप्ता ने घटनास्थल पिपराइच बता कर पिपराइच पुलिस को सूचित किए।

थोड़ी देर मे पिपराइच पुलिस पहुंचकर घटनास्थल शाहपुर क्षेत्र मे बताने लगी। शाहपुर व पिपराइच पुलिस सीमा विवाद में कुछ देर उलझी रही, सीमा विवाद की सूचना पर जंगल तिनकोनिया नंबर एक के लेखपाल विजय कुमार गुप्ता व जंगल धुषड़ के लेखपाल अनिल कुमार राय पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों लेखपालों ने मानचित्र देख व पैमाइश करने पर जंगल तिनकोनिया नंबर एक के शाहपुर क्षेत्र निकला। उसके बाद शाहपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पादरी बाजार चौकी प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया की किशोर मानसिक रुप से विक्षिप्त था, चार पांच दिन पहले घुमते हुए दिखा था, शव दो दिन पुराना लग रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें