फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क के किनारे घायल पड़े वृद्ध को ट्रैफिक जवान व पुलिस कर्मी ने कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रुद्रपुर मोड़ पर सड़क के किनारे एक वृद्ध घायलावस्था में पड़े थे। यह देख वहां तैनात ट्रैफिक जवान और पुलिस कर्मी ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के सुकई परसिया के रहने वाले रामवृक्ष (65) पुत्र सूरत बुधवार की सुबह घर से जिला मुख्यालय आने के लिए घर से निकले। उसे कचहरी में मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंचाना था। दोपहर में वह शहर के रुद्रपुर मोड के किनारे घायलावस्था मिला। वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल शंभू कुमार और पीएसी के जवान मनीष शुक्ला ने वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में वृद्ध का इलाज हुआ।
परिजनों ने बताया कि घटना के बारे में उनसे जानकारी ली गई तो वे सिर्फ मारकर भाग जाने की बात कह रहे है। अभी वह पूरी तरह से होश में नहीं है। होश में आने पर उनसे पूरी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें