फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

Fri, 15 Sep 2023 11:11 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

दीक्षांत समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल 17 सितंबर को होगा। इसमें विद्या परिषद के सदस्य, पदक विजेता, शिक्षक, कुलसचिव, स्कूली विद्यार्थी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल होंगे। आमंत्रित होने वाले सभी अतिथियों की सूची बना ली गई है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 42वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी शामिल होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में किसी के शामिल नहीं होने की उम्मीद है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। 29 दीक्षा समितियों के समन्वयक तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों का फीडबैक दिया। कुलपति ने कहा कि राज्यपाल क्रीड़ा परिषद में तैयार अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर का लोकार्पण करेंगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में स्नातक के 10 टॉपर्स को स्वर्ण पदक और 25 पीएचडी विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। इसमें तीन विदेशी छात्र भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी टॉपर्स की सूची पर शुक्रवार शाम तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

17 सितंबर को दीक्षा समारोह का पूर्वाभास

दीक्षांत समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल 17 सितंबर को होगा। इसमें विद्या परिषद के सदस्य, पदक विजेता, शिक्षक, कुलसचिव, स्कूली विद्यार्थी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल होंगे। आमंत्रित होने वाले सभी अतिथियों की सूची बना ली गई है।

कार्यक्रम स्थल का कुलसचिव ने किया निरीक्षण
कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, दीक्षा समारोह समिति के समन्वयक, वित्त अधिकारी एवं अभियंता ने दीक्षांत समारोह स्थल दीक्षा भवन का निरीक्षण किया। निर्णय लिया गया कि समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, महाविद्यालयों को ऑनलाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

42वें दीक्षांत समारोह के लोगो का अनावरण आज
गोरखपुर विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह का लोगो तैयार करने की जिम्मेदारी ललित कला विभाग को सौंपी गई है। लोगो काे चयनित कर लिया गया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन दीक्षांत के लोगो का अनावरण करेंगी।
 
विज्ञापन

यह है टॉपर्स की अंतिम सूची

बीए (समस्त में) प्रियंका यादव अखिल भाग्य महाविद्यालय रानापार, गोरखपुर।
बीए (छात्रों में) दीपेंद्र तिवारी गोविवि।
बीए (हिंदी में) शुभम एसआर डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपार, गोरखपुर।
बीएससी मोनाली यादव गोविवि
बीए /बीएससी (गणित में) तान्या गुप्ता बाबू बृजबिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया, कुशीनगर।
बीएससी (गृहविज्ञान में) तनुश्री मिश्रा गोविवि
बीएससी (कृषि में) विकास कुमार सिंह बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया
बीकॉम शैलजा खेतान उदित नारायण पीजी कॉलेज पड़रौना, कुशीनगर
एलएलबी सर्मिष्ठा तिवारी गोविवि
बीए एलएलबी कुमारी स्मृति गोविवि।

स्नातक में उत्तीर्ण हुए हैं 63030 विद्यार्थी
गोविवि और उसके संबद्ध कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रम में 63030 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें गोविवि में पंजीकृत 4152 में 3745 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि संबद्ध कॉलेजों में पंजीकृत 67500 में से 59290 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

बीसीए का परीक्षा परिणाम नहीं हो सका फाइनल
स्नातक पाठ्यक्रम में भी एक विषय के विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने से वंचित रह जाएंगे। बीसीए के विद्यार्थियों का अब तक परीक्षा परिणाम फाइनल नहीं हो सका है। लिहाजा इस पाठ्यक्रम के टॉपर्स का नाम सूची में नहीं शामिल किया जा सका। वहीं, परास्नातक स्तर के किसी भी विषय का परीक्षा परिणाम फाइनल नहीं होने से वह दीक्षांत समारोह से वंचित हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें