शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे 730 के निकट स्थित बानगंगा नदी बैराज के पानी में सोमवार शाम के समय लोगों ने उतराया हुआ एक व्यक्ति का शव देखा। शोर शराबे के बाद बानगंगा बैराज के पास लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को पानी से बाहर निकलने में जुट गई।
शोहरतगढ़ थाना सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर बलिराज गौड़, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव
के साथ पहुंची पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम को बानगंगा नदी बैराज पानी में उताराए हुए लाल व काले रंग के कपड़े पहने हुए लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को समाजसेवी रामू यादव , योगेंद्र जायसवाल, अल्ताफ खान , इरशाद पठान, फूलचन्द साहनी, अरविंद पासवान आदि के सहयोग से बाहर निकलवाया। लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि नेपाल की तरफ से नदी पानी में बहते हुये व्यक्ति का शव आकर बैराज किनारे पानी में ठहर गया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बानगंगा नदी बैराज के पानी में एक व्यक्ति का शव उतरता हुआ पाया गया है। अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।