फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमितों की मदद में लगी है ये दोस्तों की टोली, जानिए कैसे कर रहे सेवा

Fri, 14 May 2021 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना संक्रमितों को मदद पहुंचा रहे शहर के युवा। एमजी कॉलेज के पुरातन छात्र व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर कर रहे सेवा।
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद करते। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के एमजी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दोस्तों के ग्रुप ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए जिस सहयोगी मित्र व्हाट्सएप ग्रुप को बनाया था, अब उसी ग्रुप के माध्यम से वे कोरोना मरीजों को भोजन वितरण करने के साथ साथ उन्हें ऑक्सीजन और बेड तक मुहैया करा रहे हैं। महामारी के दौर में जब लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। दोस्तों की ये टोली अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात पीड़ितों की मदद में लगी है।
विज्ञापन


ग्रुप के सदस्य अभिषेक चटर्जी और नितेश राय ने बताया कि ग्रुप के ज्यादातर सदस्य एमजी इंटर कॉलेज से वर्ष 2000 में पासआउट हैं। इन्होंने एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। लक्ष्य हंसी मजाक और कुशलक्षेम पूछना था। मगर महामारी के दौर में सभी सदस्यों ने समाज के प्रति अपना सहयोग देने का मन बनाया। ग्रुप पर एक अपील हुई और सभी दोस्तों ने यथा संभव मदद की।
विज्ञापन

जरूरतमंदों में बांटे भोजन के पैकेट

सहयोगी मित्र ग्रुप द्वारा सेवा भारती संगठन के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में भोजन वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जब सहयोगी मित्र आगे बढ़ा तो साथ देने के लिए समाज के अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़ गए है। अलग-अलग दिन ग्रुप के सदस्यों द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

गुरुवार को भोजन वितरण में भारतीय स्टेट बैंक का भी सहयोग रहा। वहीं ग्रुप के सदस्यों द्वारा सुरक्षा और सेवा में सदैव तत्पर पुलिस की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक केतली, थरमस, भाप मशीन, थर्मल स्कैनर, फेस शील्ड, मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर आदि का वितरण किया गया। ग्रुप के अन्य सदस्यों में प्रशांत मिश्रा (सूरज), शैवाल श्रीवास्तव, अनुपम शर्मा, शुलभ वर्मा आदि शामिल हैं।

डीजीएम पीसी बरोड़ के निर्देश पर सहायक महाप्रबंधक प्रसून कुमार के नेतृत्व में सहयोगी मित्र ग्रुप की मदद से मेडिकल कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों में 350 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक शेखर ठाकुर, जितेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रसून कुमार, मुरली मनोहर, मुख्य प्रबंधक अभिषेक सिंह, इंद्रजीत चौधरी, सुब्रोतो बनर्जी, राजेश गुप्ता और सहयोगी मित्र संस्था की ओर से अभिषेक चटर्जी, नितेश राय, अनुपम शर्मा, शैवल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें