फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेराजुल हत्याकांड: जांच के दायरे में विवादित जमीन, सामने आया पुराना विवाद

Tue, 26 Jul 2022 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जेल से छूटने के बाद ही हिस्ट्रीशीटर ने मैरिज हाउस खोला था। इसकी देखरेख मृतक का छोटा भाई मिनहाज करता है। हिस्ट्रीशीटर जमीन का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक, कई विवादित जमीनों पर कब्जा जमाने के आरोप लगे थे। इसे लेकर तमाम लोगों से दुश्मनी थी। अब एक-एक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में जिस जमीन पर हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक निर्माण करवा रहा था, उसे लेकर विवाद था। अब पुलिस की जांच के दायरे में जमीन विवाद भी आ गया है। पुराने विवादों को भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक हत्या, बलवा के अलावा दुष्कर्म के मामले में भी जेल जा चुका है। विवादित भूमि को लेकर ही 2011 में बदरुल अंसारी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें मेराजुल हक, उसके साथी दोहा और विस्मिला को जेल भेजा गया था। मेराजुल हक मुख्य आरोपी था। पुलिस उसके पुराने विवादों को भी खंगाल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज लगे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है ताकि दबोचा सके। बदमाशों से पूछताछ के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पूरे घटना की निगरानी कर रहे हैं। एसपी सिटी का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद शुरू किया था जमीन का कारोबार

जेल से छूटने के बाद ही हिस्ट्रीशीटर ने मैरिज हाउस खोला था। इसकी देखरेख मृतक का छोटा भाई मिनहाज करता है। हिस्ट्रीशीटर जमीन का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक, कई विवादित जमीनों पर कब्जा जमाने के आरोप लगे थे। इसे लेकर तमाम लोगों से दुश्मनी थी। अब एक-एक मामले की जांच की जा रही है।

जमीन से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना

ग्रीन सिटी में स्थित जमीन से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसकी हत्या कर दी गई। इसी जमीन के पास ही मेराजुल हक ने टीनशेड का मकान बनवाया है, जिसमें कई किरायेदार रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें