फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: बुखार, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, एनपीपीए ने तय की कीमत

Fri, 25 Feb 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सस्ती होने वाली दवाओं में गले की एलर्जी, शुगर, ब्लडप्रेशर, खून पतला करने, गैस की शिकायत होने पर दी जाने वाली दवा, नसों को मजबूत करने, विटामिन डी-3 की कमी होने पर दी जाने वाली दवा, दर्द की दवा और जब बुखार न उतरे तो उस स्थिति में मरीज को दिया जाने वाला इंजेक्शन शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुखार, शुगर और बीपी समेत अन्य बीमारियों की 19 दवाएं सस्ती होंगी। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 19 दवाओं की नई कीमत तय कर दी है। पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद, जल्द ही ये दवाएं लोगों को सस्ते दामों में मिल सकेंगी।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने दवाओं की कीमत के निर्धारण के लिए एनपीपीए का गठन किया है। एनपीपीए हर साल दवाओं कीकीमत का निर्धारण करता है। इस साल एनपीपीए ने जिन दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं, उनमें सबसे ज्यादा लाभ बुखार, ब्लडप्रेशर और शुगर के मरीजों को होगा।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और महामंत्री दिलीप सिंह ने बताया कि दवाओं के रेट कम होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का लाभ होगा। जल्द ही नए रेट पर दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा बुखार में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन भी सस्ता होगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

ये दवाएं होंगी सस्ती

पैरासिटामॉल, ग्लिक्लाजाइड एक्सटेंटेड रिलीज, मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड, एक्सटेंडेड रिलीज टेबलेट, क्लोथलिडोन, टेल्मिसर्टन अम्लोडिपिन टेबलेट, ग्लिक्लाजाइड मेटफोर्मिन, एटोरवास्टेटिन, टेल्मिसर्टन सिल्निडिपिन, मेटोप्रोलोल टेबलेट, डिक्लोफेनाक टेबलेट, पैंटाप्रोजोल-डुअल, गैस्ट्रो रेसिस्टेंट टेबलेट कैल्शियम, विटामिन डी-3, मेकोबालामिन, एल-मिथाइलफोलेट कैल्शियम, डाइक्लोफेनाक।  

खून पतला करने से लेकर गैस तक की दवाएं की गई हैं शामिल

सस्ती होने वाली दवाओं में गले की एलर्जी, शुगर, ब्लडप्रेशर, खून पतला करने, गैस की शिकायत होने पर दी जाने वाली दवा, नसों को मजबूत करने, विटामिन डी-3 की कमी होने पर दी जाने वाली दवा, दर्द की दवा और जब बुखार न उतरे तो उस स्थिति में मरीज को दिया जाने वाला इंजेक्शन शामिल है। यह दवाएं आम तौर पर हर घर में इस्तेमाल की जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें