मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर टेंडर में
अनियमितता की शिकायत वायरल
-प्राचार्य ने कहा-कोई अनियमितता नहीं बरती गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर खरीद के टेंडर में अनियमितता की शिकायत का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री के मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन से पहले ऐसी शिकायत सामने आने के बाद जिले में शनिवार को यह चर्चा का विषय बन गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री के कार्यक्त्रस्म की तैयारियां की जा रही है। इसी बीच एक व्यक्ति ने 22 जुलाई को चिकित्सा शिक्षा विभाग में शिकायत की है कि मेडिकल कॉलेज के फर्नीचर खरीद के लिए हुए टेंडर में अनियमिता की गई है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार अभी फर्नीचर की खरीद नहीं की गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवस्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर खरीद के टेंडर में कोई अनियमितता नहीं है। फिलहाल फर्नीचर की खरीद भी नहीं हुई है। कोई शिकायत हुई है तो उसका जवाब दिया जाएगा।