फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर- तीन बच्चियों को मां ने तालाब में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने तीन बेटियों को तालाब में फेंका, तीनों की मौत
विज्ञापन

समउर बाजार (कुशीनगर)/बघौचघाट (देवरिया)। सीमा से लगते बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही गांव के निकट शुक्रवार की रात एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को तालाब में फेंक दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पारिवारिक कलह के बाद घर से अपनी चार बेटियों को लेकर कुशीनगर के पटेहेरवा थाना क्षेत्र स्थित मायके के लिए निकली थी। चौथी बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लक्ष्मीपुर बाबू गांव निवासी सरल मियां की पुत्री नूरजहां का निकाह कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही निवासी असलम से हुआ है। असलम गुजरात में नौकरी करता है। बकरीद के अवसर पर उसने अपनी मां के खाते में दस हजार रुपये भेजे थे। उस समय नूरजहां मायके में थी। जानकारी मिलने पर वह शुक्रवार को ससुराल पहुंची और सास से रुपये मांगने लगी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद नूरजहां अपनी चार बेटियों गुलप्सा खातून (11), आफरीन खातून (9) तैयबा खातून (07) और मुशाएबा खातून (03) को लेकर मायके के लिए निकल पड़ी। सूत्रों के अनुसार गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में कटेया-समउर बाजार मार्ग पर गौरा गांव के निकट स्थित चंद्रहई तालाब में उसने तीन बेटियों को फेंक दिया। आफरीन यह देखकर डर गई और वहां से भाग निकली। बेटियों को तालाब में फेंकने के बाद नूरजहां वहीं बैठकर रोने लगी। राहगीरों ने रोने का कारण पूछा तो उसने बच्चियों को तालाब में फेंकने की जानकारी दी। इसके बाद राहगीरों ने बच्चियों को तालाब से निकाला और अस्पताल पहुंचवाया। फाजिलनगर सीएचसी पर डॉक्टरों ने गुलप्सा व मुशाएबा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तैयबा की इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना के विरोध में शनिवार की सुबह लोगों ने जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेया के थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तीन बच्चियों की मौत हुई है। महिला ने बच्चियों को तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की है। मौके से भाग निकली नौ साल की आफरीन की तलाश की जा रही है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें