- सेडिका में जिला स्तरीय प्राइजमनी फुटबॉल टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे जिलास्तरीय प्राइजमनी फुटबाॅल टूर्नामेंट के 17वें दिन खेले गए मैचों में यांत्रिक कार्यशाला ने सद्भावना क्लब को 1-0 से और टाउन क्लब बांसगांव ने पूर्वांचल फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित किया।
बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला सद्भावना क्लब और यांत्रिक कार्यशाला के मध्य खेला गया। 10वें मिनट में विकास कुमार ने यांत्रिक कार्यशाला के लिए पहला गोल किया। अंत तक ये बढ़त बरकरार रही और 1-0 से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच पूर्वांचल फुटबॉल क्लब और टाउन क्लब बांसगांव के मध्य खेला गया। नौवें मिनट में नवीन कुमार ने टाउन क्लब के लिए पहला गोल किया। दूसरे हाफ के 25वें और 40वें मिनट में आकाश ने गोल करके 3-0 से जीत दिलाई। मैच के निर्णायक विकास, ओमप्रकाश गौड़, रतन सिंह, संजय साहनी और विनोद रहे।