- भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर रीजनल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और विजय लक्ष्मी क्लब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने विजय लक्ष्मी क्लब को 30-28 अंकों के अंतर से हराकर विजेता बनी। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला विजय लक्ष्मी क्लब और रीजनल स्टेडियम के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में विजय लक्ष्मी क्लब ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 45-26 अंकों से पराजित कर विजेता बना। फाइनल के बाद विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र चौबे, राजनारायण सिंह, समरेंदु सिंह, बंसीधर पांडेय, शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।