फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब हॉस्टल में ही मिलेगा भोजन, ड्यूटी में व्यस्त पीजी छात्राओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मरीजों की देखभाल में ड्यूटी का समय बढ़ने पर अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्राओं को भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सौ बेड वाले पीसी महिला छात्रावास में मेस शुरू कर दिया गया है। यहां रहने वाली पीजी छात्राओं को हॉस्टल में ही भोजन के साथ चाय-नाश्ता भी मिलेगा। ड्यूटी के चलते भोजन के निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाने पर उनका खाना सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

पीजी छात्राएं अस्पताल के विभिन्न वार्डों में रेजीडेंट डॉक्टर के तौर पर ड्यूटी करती हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने या इमरजेंसी में व्यस्तता के कारण कई बार उनकी ड्यूटी निर्धारित समय से आगे बढ़ जाती है। ऐसे में हॉस्टल से दूर स्थित कॉमन मेस तक पहुंचना मुश्किल होता था। आने-जाने में भी अतिरिक्त समय लगता था। कई बार कॉमन मेस बंद हो जाने के बाद छात्राओं को बाहर से भोजन करना पड़ता था। अब हॉस्टल में ही मेस की सुविधा मिलने से इस समस्या का समाधान होगा। ड्यूटी के कारण यदि कोई छात्रा भोजन के समय मेस नहीं पहुंच पाती है तो उसका भोजन सुरक्षित रखा जाएगा। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह हॉस्टल लौटकर खाना खा सकेगी। इससे खासकर इमरजेंसी और देर तक चलने वाली ड्यूटी करने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए मरीजों की देखभाल प्राथमिकता होती है। कई बार काम के कारण भोजन का समय तय नहीं रह जाता। इसी को देखते हुए हॉस्टल में मेस की सुविधा शुरू की गई है, ताकि छात्राएं ड्यूटी के बाद भी सुरक्षित रखा भोजन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें