फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर ओवरब्रिज हादसे में गोल्डेन साहनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र और बिजली ठेकेदार की हुई थी मौत
विज्ञापन


गोरखपुर। सड़क हादसे में चार मार्च को बीआरडी के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत के मामले में शाहपुर पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी के खिलाफ हत्या और गैर इरादतन हत्या की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट का इंतजार था, जिसके मिलने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, चार मार्च की रात गोल्डेन साहनी अपनी तेज रफ्तार कार से मोहद्दीपुर के चारफाटक ओवरब्रिज पर आकाश पांडेय और उमेश शर्मा को कुचल दिया। घटना में आकाश पांडेय की मौत मौके पर हो गई थी। बताया गया कि शव करीब 15 फीट ऊपर उछलकर ओवरब्रिज पर टंग गया था। वहीं, उमेश शर्मा ने इलाज के दौरान एम्स में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने मामले में दो अलग एफआईआर दर्ज की थी। पहली एफआईआर आकाश पांडेय के परिवार की ओर से गैर इरादतन हत्या की दर्ज की गई थी, जबकि दूसरी एफआईआर उमेश शर्मा के परिवार की ओर से पहले हत्या की कोशिश और बाद में हत्या में संशोधन के साथ दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना के पीछे स्पष्ट इरादे की आशंका जताई है।
पुलिस ने हादसे के बाद कार में गोल्डेन साहनी के साथ अन्य लोगों की मौजूदगी की जांच की। मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर नौसड़ तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और हादसे में इस्तेमाल हुई लक्जरी कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। हालांकि किसी की मौजूदगी की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों मामलों में गोल्डेन साहनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें