फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तरासोत के पास मोड़ी जाएगी राप्ती की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। नदी से बंधे की कटान को रोकने उत्तरासोत गांव के पास राप्ती नदी की धारा मोड़ी जाएगी। इसके लिए तटबंध के पास ठोकर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, सप्ताह भर बाद कार्य शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना में करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सिंचाई विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, बाढ़ से बचाव के लिए सात नए ठोकर बनाए जाएंगे जबकि अन्य तीन पुराने ठोकरों और बांध की मरम्मत की जाएगी। बीते वर्ष सितंबर माह में राप्ती नदी ने उफान पर आकर कई स्थानों पर गंभीर कटान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने किसी तरीके से कटान पर नियंत्रण किया । उस समय यदि त्वरित कार्रवाई न हुई होती तो क्षेत्र के कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो जाते। उस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए। अधिकारी और मंत्री ने उस समय ठोकर लगाकर नदी की धारा को मूल दिशा में मोड़ने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया था। अधिकारियों का कहना है कि नदी के तट पर रहने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रमुखता से किया जाएगा। बरसात से पहले इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रयास यही रहेगा कि तटीय क्षेत्र में रहने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें