फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विवि में 100 सीटों से शुरू होगा एमबीबीएस कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर की उपलब्धियों में जुड़ा एक और मेडिकल कॉलेज का नाम
विज्ञापन

नए मेडिकल कॉलेज के 1800 बेड के अस्पताल के लिए हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर खुलेगा। इसके लिए भूमि पूजन सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, केंद्र सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, एवं केके कंस्ट्रक्शन के निदेशक जगदीश आनंद की उपस्थिति में किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के बाद योगी कमलनाथ ने हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। पहले वर्ष 100 सीटों से एमबीबीएस कोर्स शुरू होगा।
कुलपति डॉ. अतुल वाजपेयी और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज तीन चरणों में बनकर तैयार होगा। कुल मिलाकर 1800 बेड का अस्पताल बनेगा। यह मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पहले वर्ष इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। दूसरे चरण में 150 और तीसरे चरण में 250 सीटों तक बढ़ाया जाएगा। वाराणसी और लखनऊ के बाद गोरखपुर में निजी क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय माहेश्वरी की अध्यक्षता में गठित हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कमेटी
कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना और रोल मॉडल के रूप में इसके विकास के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो कमेटियां सहयोग दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कमेटी कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय महेश्वरी की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसमें एम्स नई दिल्ली के डॉ. संजीव सिन्हा, केंद्र सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के डॉ. राघवेंद्र राव, डॉ. असिथ मैली पिट्सबर्ग और डॉ. केशव दास सदस्य के रूप में शामिल हैं। कुलसचिव सदस्य सचिव के रूप में रहेंगे। इसके अलावा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट में कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी अध्यक्ष, कर्नल डॉ. राजेंद्र चतुर्वेदी संयोजक, डॉ. आर चंद्रशेखर प्रिंसिपल आर्किटेक्ट, जीएन सिंह, डॉ. संजय माहेश्वरी, ब्रिगेडियर दीप ठाकुर, आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव, आरडी पटेल, वरुण भार्गव, राजेश सिंह, एसके सिंह, एके श्रीवास्तव शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें