फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: आग का गोला बना कोयला लदा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 18 Sep 2021 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

ट्रक मारवाड़ जंक्शन राजस्थान से चार सितंबर को कोयला लादकर ट्रक भूटान के लिए जा रहा था। ट्रक को उसका मालिक किशन लाल जी स्वयं चला रहा था।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव के पास शनिवार की भोर में हाइवे पर ओवर ब्रिज के निकट कोयला लदी ट्रक में अचानक आग गई। घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू मिला। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ट्रक मारवाड़ जंक्शन राजस्थान से चार सितंबर को कोयला लादकर ट्रक भूटान के लिए जा रहा था। ट्रक को उसका मालिक रामराज पुत्र किशन लाल जी निवासी खेड़ा नौनंदपुरा थाना अराइ जनपद अजमेर राजस्थान स्वयं चला रहा था। भोर में चार बजे के करीब हाइवे पर पचवस गांव के पास ट्रक में अचानक आग लग गई।

चालक ट्रक से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। फौरन घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते थाने पुलिस तथा 112 नंबर मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होते ही एनएचआई के लोग भी पहुंच कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुला कर आग को बुझाया। ट्रक का अगला भाग पूरी तरह से जल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यातायात सुचार रूप से चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें