फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। अतिरिक्त दहेज में नकदी और चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के कसाब टोला निवासी इनामुल हक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कनिज फातिमा की शादी सात सितंबर 2025 को मऊ जिले के नई बस्ती निवासी इशरारूल हक से की थी। आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि गर्भवती होने पर चार अप्रैल 2026 को उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात कराया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें