फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुस्तफिजुल की मौत की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए आजमगढ़ निवासी मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू की मौत की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने जांच की जिम्मेदारी एसडीएम चौरीचौरा को सौंपी है। जांच अधिकारी ने एसएसपी से मुठभेड़ से संबंधित मुकदमे की पत्रावली और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। मामले में 25 नवंबर 2026 को सुनवाई होगी। घटना के संबंध में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति अपना बयान या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

13 जुलाई 2026 को खोराबार क्षेत्र में एसटीएफ और मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें मुस्तफिजुल की मौत हो गई थी। एसटीएफ के मुताबिक, वह एक नेता की हत्या करने के इरादे से आजमगढ़ जा रहा था। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और मुठभेड़ की परिस्थितियों की जांच के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए गए थे।
जांच के क्रम में एसडीएम चौरीचौरा ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से संबंधित मुकदमे की पत्रावली और सीएमओ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब की है। इन अभिलेखों के परीक्षण के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी। 25 नवंबर को होने वाली सुनवाई में कोई भी व्यक्ति अपना बयान या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें