फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज में जमीन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 15 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवा। दहेज में एक बिस्वा जमीन की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कसरवल निवासी रामदरश यादव की पुत्री सिंधु देवी की शादी एक दिसंबर 2020 को भिखरा निवासी रवि प्रताप यादव के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी में उसके मायके वालों ने रिश्तेदारों के सहयोग से करीब नौ लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा गहने भी दिए थे। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। आरोप है कि बाद में पति और ससुराल के अन्य लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे दहेज में एक बिस्वा जमीन की मांग करने लगे। मायके पक्ष ने जमीन देने में असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 28 अक्तूबर 2026 को पति और ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें