फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालात में मौत, अभी 13 दिन पहले हुई थी शादी

Wed, 08 Jul 2020 08:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के पीपीगंज कस्बा में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता अंकिता (23) की मौत हो गई। 13 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों का कहना है कि अंकिता बीमार थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद शव को घर लाए। उधर, पिता ने तहरीर देकर पुलिस से जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति ओमकार के मुताबिक, चार दिन पूर्व अंकिता को पेट दर्द होने पर स्थानीय अस्पताल लेकर गए थे। सोमवार को फिर से पेट में दर्द शुरू हुआ तो एक नर्सिंग होम गए। इसके बाद शहर के आनंदलोक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से जिला अस्पताल गए लेकिन कागजात न दे पाने के चलते भर्ती नहीं किया गया। फिर गोलघर स्थित नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक घंटे बाद चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर आ गए और अंकिता के मायके वालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें